फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में होशियारपुर ने मोगा को दी शिकस्त

Thu, 08 Dec 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतरजिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में होशियारपुर ने मोगा को एक पारी और 89 रन से हराकर बोनस अंक के साथ सात अंक हासिल किए। 
विज्ञापन


जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. रमन घई ने बताया कि स्थानीय रेलवे मंडी क्रिकेट मैदान में खेले गए दो दिवसीय मैच में मोगा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 72 रन बनाए।

होशियारपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अतिकेश ठाकुर, योगेश्वर ठाकुर ने 3-3 और सुनील सूद ने 2 विकेट लिए। दो खिलाड़ी रन आउट हुए। इसके जवाब में होशियारपुर की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाकर पारी समाप्ति की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


होशियारपुर की तरफ से राजू कुमार ने 109, शुभम हांडा ने 68 रन और शाश्वत तिवाड़ी ने 55 रन बनाए। मोगा की टीम में से समर प्रताप ने 5, अगम कालरा ने 2 और जोध सिंह ने एक खिलाड़ी को आउट किया।

डॉ. घई ने बताया कि पहली पारी में 195 रन से पिछड़ने के बाद मोगा की टीम ने दूसरी पारी में 106 रन बनाए। होशियारपुर की तरफ से कप्तान जतिन सोनी ने 5, अतिकेश ठाकुर ने 2, सुनील सूद व शाश्वत तिवाड़ी ने 1-1 खिलाड़ी को आउट किया।

होशियारपुर ने एक पारी और 89 रन से मोगा को हराकर शानदार जीत अर्जित की। इस मौके पर एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. दलजीत खेला व टूर्नामेंट कमेटी चेयरमैन डॉ. पंकज शिव, संयुक्त सचिव विवेक साहनी ने टीम को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिला कोच दलजीत सिंह एवं दविंदर कौर, पीसीए सिलेक्टर हरजीत सिंह, मनोज शर्मा, पीसीए अंपायर सौरव विज और बलविंदर कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें