नौजवानों को वोट के अधिकार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को डीसी इलेवन और एसएसपी इलेवन के बीच टी-20 क्रिकेट मैच सरकारी कालेज के खेल मैदान में खेला गया। एसएसपी इलेवन ने डीसी इलेवन को हराकर मैच जीत लिया।
डीसी प्रदीप सभ्रवाल ने बताया कि आ रहे विधानसभा चुनावों को मुख्य रखते हुए स्वीप कार्यक्रम के तहत यह क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया गया। मैच का मुख्य उद्देश्य जिला वासियों को बिना किसी डर या लालच के अपनी के वोट के अधिकार से जागरुक करवाना है।
डीसी इलेवन की कप्तानी डीसी प्रदीप सभ्रवाल और एसएसपी इलेवन की एसएसपी जसदीप सिंह ने की। टॉस जीतकर डीसी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवरों में 133 रन बनाए। डीसी ने सबसे अधिक 43 रन बनाए। एसएसपी इलेवन की टीम ने 12 ओवर में लक्ष्य हासिल करके मैच जीत लिया।
पुलिस टीम में पूर्व हाकी खिलाड़ी व डीएसपी जुगराज सिंह ने नाबाद 50 रन बनाए। उनके साथ डीएसपी कुलवंत राय ने शानदार सांझेदारी निभाई। एसएसपी इलेवन ने बिना कोई विकट गवाए यह मैच जीत लिया। मैन आफ द मैच डीएसपी जुगराज सिंह व बेस्ट गेंदबाज एएसपी वरुण शर्मा रहे।
इस मौके पर एडीसी (ज) बी निवासन, संदीप सिंह, सकत्तर सिंह, प्रिथी सिंह (एसडीएम्ज), अमित गुप्ता सहायक कमिश्नर (ज), अंकुर महिंदरु सहायक कमिश्नर, एडी सिंह डीएसपी, एक्सियन हरजोत सिंह, एसडीओ नरेश कुमार, प्रदीप कुमार, डा. मनजिंदर सिंह, डा. अमनदीप सिंह, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।