फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: सीमा पार हथियार-नशा तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार; छह पिस्ताैल और हेरोइन बरामद

Thu, 23 Jul 2026 01:26 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के सीधे संपर्क में थे। यही हैंडलर अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते अवैध हथियार और नशीले पदार्थ भारत भिजवाता था।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद सामान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने सीमा पार से संचालित अवैध हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े एक नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छह अत्याधुनिक पिस्तौल, एक किलो हेरोइन, एक किलो अफीम और 10 हजार रुपये ड्रग मनी के बरामद किए हैं।
विज्ञापन



पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के सीधे संपर्क में थे। यही हैंडलर अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते अवैध हथियार और नशीले पदार्थ भारत भिजवाता था। आरोपियों का काम इन खेपों को प्राप्त कर आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाना था।


थाना छेहरटा और थाना कैंट में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क के आगे और पीछे जुड़े सभी संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही विदेश में बैठे हैंडलर और उसके अन्य सहयोगियों की पहचान कर पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सीमा पार से संचालित तस्करी नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

अजनाला में 6.72 किलो हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

कस्बा अजनाला में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 6.72 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने बरामद हेरोइन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शमशेर सिंह निवासी गांव बच्चीविंड, थाना लोपोके के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी इन दिनों बीएसएफ परिसर के सामने स्थित शिवा कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान मकान से 6.72 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। सीमा क्षेत्र से मामला जुड़े होने के कारण जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि तस्करी के तार सीमा पार बैठे नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं।

पूछताछ के दौरान आरोपी से नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। मामले के हर पहलू की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें