फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में गृहमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

Sat, 04 Jun 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
पठानकोट में युवा नेता कार्तिक वडैहरा के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। देर शाम तक कांग्रेसियों को थाना सदर में रखा गया था। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह यहां के एक रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। उनके खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस खेत व मजदूर सेल के जिला चेयरमैन अमित मंटू की अगुवाई में काले झंडे लेकर प्रदर्शन करने जा ररे थे।  राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर करोली मोड़ पर थाना डिवीजन नंबर 1 के प्रभारी हरकृष्ण ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

इस दौरान जिला चेयरमैन ने कहा कि हम गृहमंत्री को बताना चाहते हैं कि किस प्रकार प्रदेश में किसानों व आम लोगों का जीवन समस्याओं से भरा पड़ा है और भाजपा अपने कार्यक्रमों में ही व्यस्त है। पुलिस ने जिला चेयरमैन के साथ गुरमीत सिंह टोनी, राजेश शर्मा, सुंदर यादव, संदीप लक्की, प्रवीण सिंह, भगत सिह, जरनैल सिंह सहित 20 लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें थाना सदर में नजरबंद कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं इस प्रकार सिंबल चौक में गृहमंत्री के खिलाफ युवा कांग्रेसी नेता कातक वडैहरा ने रोष प्रदर्शन किया। यहां भी प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को थाना प्रभारी हरकृष्ण ने गिरफअतार कर लिया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें