सिनेमा रोड पर स्थित एक रेडिमेड गारमेंट्स की दुकान में शनिवार की देर शाम आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू किया।
दुकान मालिक रमेश सचदेवा ने बताया कि दुकान में रखे इनर्वटर के तार में स्पार्किंग होने से दुकान में आग लग गई। नुकसान के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हो सका। दमकल विभाग ने आग पर जल्द काबू पा लिया। इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।