अपना पंजाब पार्टी के प्रधान सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कांग्रेस को घोटालों की पार्टी बताया। वहीं अकाली दल को बादल एंड कंपनी बताते हुए एक परिवार की पार्टी करार दिया। छोटेपुर रविवार को बाबा लाल सिंह जी के गुरुद्वारा अंगीठा साहिब छोटेपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
छोटेपुर ने कहा यह दोनों पार्टियां पंजाब वासियों के दिल-दिमाग से उतर चुकी हैं। इन दोनों पार्टियों से निराश हुए पंजाब वासियों ने आम आदमी पार्टी से एक नई आस दिखी। अब आम आदमी पार्टी का चेहरा बेनकाब होने पर पंजाब के लोगों ने इस पार्टी से भी मुंह मोड़ लिया है और अपना पंजाब पार्टी के उम्मीदें लगा बैठे है। उन्होंने दावा करते हुए कि अपना पंजाब पार्टी लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।
छोटेपुर ने कहा कि अपना पंजाब पार्टी नवंबर के पहले सप्ताह उम्मीदवारो की पहली सूची जारी करेगी। पार्टी ईमानदार, इंकलाबी और पंजाब व पंजाबियत की आवाज बुलंद करने वाले उम्मीदवारों को टिकट देगी। उनके संपर्क में विभिन्न पार्टियों के ईमानदार और सुलझे लीडर संपर्क में है और आने वाले दिनों में उन्हें अपना पंजाब पार्टी में अहमियत दी जाएगी।
अपना पंजाब पार्टी के प्रसार करने के लिए गांवों की गलियों, मुहल्लों में पोस्टर लगाने के अलावा सदस्य बनाने का का काम भी युद्ध स्तर पर शुरु किया गया है। उन्होंने कहा कि अपना पंजाब पार्टी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और अकाली, भाजपा पर भारी पड़ेगी।
इस मौके पर जिला गुरदासपुर के इंचार्ज अमनदीप सिंह गिल, गुरदियाल सिंह रंधावा, लखबीर सिंह, सुरजीत सिंह, एडवोकेट सिमरनजीत सिंह रंधावा, गुरदेव तुंग, अमरीक सिंह, रजिंदर सिंह भंगू, बलजीत सिंह, दिलबाग सिंह, निशान सिंह, जोगिंदर सिंह, अजैब सिंह मौजूद थे।