फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख युवक से मारपीट और केसों की बेअदबी की निंदा 

विज्ञापन
विज्ञापन
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने राजस्थान में सिख युवक के साथ मारपीट कर केसों की बेअदबी करने की निंदा की है। एसजीपीसी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर और मुख्य सचिव एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने वीरवार को जारी बयान में कहा कि यह घटना दुखदायी है, जिससे सिख कौम के दिलों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि सिख हमेशा ही जरूरतमंदों की सहायता के लिए तैयार रहते हैं। कोरोना महामारी के मौजूदा समय में जब हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है, तो सिख बिना किसी भय के जरूरतमंदों की सहायता कर रहे हैं। जबकि उन्हीं के साथ ज्यादतियों के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजस्थान में सिख युवक के साथ मारपीट की इस दुखदायी घटना को दोनों सरकारों को गंभीरता से लेना चाहिए। पुलिस ने भले ही चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन इससे मामला खत्म नहीं हो जाता। इस मामले में जब तक आरोपियों को सख्त सजाएं नहीं मिल जाती, सिखों के दिलों में शांति नहीं होगी। उन्होंने राजस्थान सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें