फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पंजाब में कोल्ड वेव से गिरा पारा, 2.8 डिग्री के साथ आदमपुर सबसे ठंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
-अगले दो दिनों के दौरान 2 डिग्री तक पारा गिरने की संभावना
विज्ञापन

-
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में मंगलवार को कोल्ड वेव के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पंजाब में 2.8 डिग्री के साथ आदमपुर सबसे ठंडा रहा। वहीं रोपड़ का न्यूनतम पारा 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी पंजाब के आठ जिलों के लिए भी कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जिले शामिल हैं। विभाग के मुताबिक कोल्ड वेव से पंजाब में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल अगले सात दिन पंजाब में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन राज्य में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम कोहरा पड़ेगा। विभाग के मुताबिक 13 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयन रीजन को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है। लेकिन इसका असर पंजाब के मौसम पर पड़ने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
अमृतसर का न्यूनतम पारा 6.1 डिग्री, लुधियाना का 9.2 डिग्री, पटियाला का 10.1 डिग्री, पठानकोट का 5.6 डिग्री, बठिंडा का 5.8 डिग्री, होशियारपुर का 4.9 डिग्री, फरीदकोट का 6.8 डिग्री, फिरोजपुर का 7.3 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री, लुधियाना का 24.8 डिग्री, पटियाला का 25.3 डिग्री, पठानकोट का 22.9 डिग्री, फरीदकोट का 28.0 डिग्री, फिरोजपुर का 23.8 डिग्री और होशियारपुर का 22.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें