फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व पर जारी होंगे सिक्के, एसजीपीसी सोने-चांदी से करवाएगी इन यादगारी सिक्कों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित सोने-चांदी के यादगारी सिक्के तैयार करवाने का फैसला किया है। एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने इस बात की घोषणा त्रि-शताब्दी गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज में 400वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शुरू की गई सेमीनार में उपस्थित संगत को संबोधित करते हुए की।
विज्ञापन

बीबी जागीर ने कहा की शताब्दी समारोह को समर्पित देश के कई एतिहासिक शहरों में दस सेमिनारों का आयोजन किया जाएगा। इन सेमिनारों में पढ़े गए प्रपत्रों को किताब के रूप में भी प्रकाशित किया जाएगा। श्री गुरु तेग बहादुर जी का जीवन इतिहास सिखों के साथ-साथ देश व दुनिया भर के लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत ही। गुरु साहिबान की कुर्बानी ने देश के सभ्याचार को जीवित रखने के लिए एक मिशाल कायम की। उन्होंने संगत से अपील की कि वह शताब्दी समारोह में अपने बच्चों को सिख इतिहास से जोड़ें। कार्यक्रम में एसजीपीसी के पूर्व अध्यक्ष किरपाल सिंह बडूंगर ओर सिख विद्वान डॉ. धर्म सिंह ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर तेजिंदर कौर धालीवाल, रविंद्र कौर व भाई मनजोध सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें