फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: रेलवे में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरनतारन। रेलवे में टीटीई की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 18 लाख 50 हजार की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। सिटी तरनतारन की पुलिस ने महिला सहित 2 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। राजविंदर कौर पत्नी पूर्ण सिंह निवासी ग्रीन एवेन्यू तरनतारन ने बताया कि उसका भतीजा नवजोत सिंह निवासी ठरू सरकारी नौकरी करना चाहता था। संदीप कुमार पुत्र हरभजन सिंह व इसकी पत्नी बलविंदर कौर निवासी पत्तड़कलां ने यह विश्वास दिलाया कि वह लोग नवजोत सिंह को रेलवे विभाग में बतौर टीटीई की नौकरी दिला देंगे। इस काम के लिए उक्त दोनों पति-पत्नी ने विभिन्न तारीख पर पैसे लिए, बाद में पता चला कि नौकरी का झांसा देकर दोनों पति-पत्नी ने 18 लाख 50 हजार 200 रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन

थाना सिटी तरनतारन के प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि जांच करने के बाद पीड़िता राजविंदर कौर के बयान पर उक्त दोनों पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें