फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में सीबीआई का नकली एडीजीपी गिरफ्तार, फर्जी पहचान पत्र और दस्तावेज बरामद

Wed, 10 Jun 2020 05:50 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने पढ़े-लिखे नौजवानों को सरकारी महकमे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी कर रहे नांदेड़ साहिब के गगन पुरा निवासी प्रवीण कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से सीबीआई व अन्य कई सरकारी महकमों के फर्जी पहचान पत्र, फर्जी दस्तावेज व पुलिस की वर्दी बरामद की है। प्रवीण कुमार खुद को सीबीआई का एडीजीपी (क्राइम) बताता था।

विज्ञापन


थाना इस्लामाबाद के एसएचओ ने बताया आरोपी बेरोजगार युवाओं को नौकरी लगाने के सब्जबाग दिखाता था। जो युवा अच्छी नौकरियों पर लगे होते, उन्हें सीबीआई व अन्य सुरक्षा एजेंसी में बड़े पदों पर नौकरी दिलाने के नाम ठगता था। आरोपी खुद को सीबीआई का एडीजीपी बताता था। आरोपी नौजवानों को प्रभावित करने के लिए आईपीएस अधिकारी बताते हुए फर्जी पहचान पत्र दिखाता था। जब उसे विश्वास हो जाता की नौजवान उसके झांसे में फंस गया है, तब उससे वसूली कर फरार हो जाता। इसके खिलाफ पंजाब के कई थानों में ठगी के 20 मामले दर्ज हैं।


यह भी पढ़ें- नवजोत सिद्धू को लेकर फिर कयासबाजी शुरू, मनाने के लिए कांग्रेस दे सकती ये बड़ा ओहदा
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ अनिल कुमार के अनुसार आरोपी प्रवीण कुमार का एक बैंक अकाउंट खंडवाला स्थित एक्सिस बैंक में है। इसी दौरान इसकी पहचान बैंक के डिप्टी मैनेजर दिलप्रीत सिंह से हुई। दिलप्रीत को ठगने के लिए पहले इसने उसके साथ तालमेल बढ़ाया। उसे कहा कि वह बैंक की नौकरी छोड़ सरकारी नौकरी करे।

 

दिलप्रीत को झांसा दिया कि दिल्ली में आईबी में इंस्पेक्टर की नौकरी लगवा देगा। इसने दिलप्रीत सिंह के साथ नौकरी लगाने के लिए 15 लाख की डील की। पहली किस्त के रूप में एक लाख 60 हजार की राशि वसूल भी ली। दिलप्रीत को इस पर शक हुआ। जब वह दूसरी किस्त के लिए आता तो दिलप्रीत इसे टाल देता। इसी दौरान दिलप्रीत ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। जब प्रवीण कुमार दूसरी किस्त लेने पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्रवीण कुमार को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें