फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर : युवकों को पीटने वाले तीनों एएसआई पर मामला दर्ज, किया था थर्ड डिग्री का इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। युवकों को पीटने वाले तीनों एएसआई पर पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं एसएसपी हरजीत सिंह का कहना है कि कानून की धज्जियां उड़ाने वाला चाहे कोई भी हो, उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। यह संदेश गुरदासपुर के एसएसपी हरजीत सिंह ने साफ तौर पर मुलाजिमों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए एक समान है, चाहे वह कोई भी हो।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले दिनों थाना सिटी के पुलिस मुलाजिमों ने बिना कोई मामला दर्ज किए दो युवकों को हिरासत में लेकर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल कर उन्हें यातनाए दी थीं और धमकाया था। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले तीनों को सस्पेंड कर दिया और बाद में एसआईटी का गठन कर मामले की जांच शुरू की। जांच के बाद रविवार देर शाम तीनों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया।
जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी रिपूतपन सिंह ने बताया कि थाना सिटी गुरदासपुर की पुलिस ने अपने थाने के एएसआई सतपाल, एएसआई कश्मीर सिंह व एएसआई हरजीत सिंह के खिलाफ आईपीसी धारा 341/342/506/323/34 के तहत मामला दर्ज किया है। अभी जांच चल रही है और उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इस संबंधी एसआईटी के प्रमुख एसपी (है) नवजोत सिंह ने बताया कि जांच के बाद यह मामला दर्ज किया गया है। जिसमें शिकायतकर्ता मुकेश महाजन की शिकायत पर यह जांच की गई थी। बता दें कि जनआक्रोश के रोष के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जनसमूह की मांग थी कि अगर पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज नही करती तो सोमवार को बंद का एलान भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें