फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को हत्या की धमकी देने वाले निहंग मेहरों पर अमृतसर में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। महानगर साइबर सेल पुलिस ने मोगा के निहंग अमृतपाल सिंह मेहरों के खिलाफ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को हत्या की धमकी देने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अमृतपाल सिंह मेहरों की गिरफ्तारी के लिए बठिंडा पुलिस ने सात टीमों का गठन किया है। जगह-जगह छापे मारे जा रहे हैं। आरोपी पर लुधियाना की कंचन तिवारी उर्फ कमल कौर उर्फ कमल भाभी की हत्या का भी आरोप है। उसके दो साथियों को बठिंडा पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

आरोपी मेहरों ने सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो अपलोड करने वाली महिलाओं को जान से मारने की धमकियां दी हैं। स्थानीय पवन नगर की दीपिका लूथरा ने पुलिस को बताया कि उसने कोई अश्लील वीडियो अपलोड नहीं की है। वह कंपनियों की प्रमोशन के वीडियो अपलोड करती है। इसे लेकर किसी को आपत्ति नहीं जताई है। फिर भी उसे धमकी भरी फोन कॉल पर आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों ने दावा किया था कि वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा से माफी भी मंगवा चुका है। निहंग मेहरों दावा कर रहा है कि वह पंजाब में अश्लीलता फैलाने वालों का यही हाल करेंगे जो कमल कौर को किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें