फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: बीएसएफ ने पाकिस्तानी किश्ती की बरामद

Thu, 24 Oct 2024 10:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से एक पाकिस्तानी किश्ती बरामद की है। किश्ती को बीएसएफ के जवानों ने थाना दोरांगला को सौंप दी है। पुलिस ने मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसएचओ दोरांगला दविंदर शर्मा ने बताया कि बीएसएफ की पोस्ट बीओपी चक्करी के पास से पाकिस्तान की तरफ से भारत क्षेत्र में प्रवेश हुई पुरानी खस्ता हालत किश्ती को डयूटी पर तैनात जवानों ने बरामद किया। यह किश्ती उस समय बरामद की गई, जब बीएसएफ के जवानों ने सीमा के पार खेती करने वाले किसानों के लिए गेट खोला गया था। इसके बारे में बीएसएफ के जवानों ने अपने उच्चाधिकारियों को सूचित किया। थाना दोरांगला की पुलिस को भी सूचित किया गया। बीएसएफ ने किश्ती की पड़ताल करने के बाद उसे दोरांगला पुलिस को सौंप दिया। एसएचओ ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जो भी कुछ सामने आएगा, उसकी जानकारी साझाा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें