फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: बीएसएफ ने हेरोइन समेत दो तस्करों को पकड़ा

Mon, 20 Jan 2025 09:20 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। बीएसएफ ने पाकिस्तान से नशीले पदार्थ मंगवाने के आरोप में दो तस्करों को पकड़ा है। बीएसएफ ने इन्हें खुफिया शाखा द्वारा दी गई जानकारी के बाद पकड़ा है।
सोमवार को गांव राजपूत कलां में जवानों ने एक ड्रोन बरामद किया था। इसके बाद आसपास के सभी गांवों में सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान गांव अटलगढ़ के समीप दो संदिग्ध लोगों को देखा गया। जवानों को देखकर दोनों भागने लगे। पीछा करके इन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान इनसे 530 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस पैकेट को स्टील की एक अंगूठी के साथ जोड़ा गया था। इससे साफ था कि यह हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से इस पार भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए तस्कर गांव पंडियार और काउंके के रहने वाले हैं। जवानों ने पूछताछ के बाद इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें