फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: सीमा पर बीएसएफ और पुलिस ने सात किलो हेरोइन बरामद की, दो तस्कर भी काबू

Fri, 23 Oct 2026 10:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ और पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में सात किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद की। इसके साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों ही मामलों में पाकिस्तान में बैठे तस्करों की ओर से हेरोइन की खेप गिराई गई थी। जानकारी बीएसएफ की 100वीं बटालियन की जी कंपनी के कमांडर इंस्पेक्टर आर. राजेश चंद को सूचना मिली थी कि खेतों में सीमा पार से ड्रोन के जरिए कुछ गिराया गया है। इसी के तहत बीएसएफ की ओर से सर्च अभियान चलाया। जवानों ने तलाशी के दौरान एक संदिग्ध पैकेट बरामद किया। पैकेट का वजन करने पर उसमें से 6.581 किलोग्राम हेरोइन मिली। हेरोइन के साथ पैकिंग सामग्री भी बरामद हुई।
विज्ञापन

वहीं दूसरी कार्रवाई में घरिंडा थाना पुलिस ने 500 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम लछमन सिंह निवासी खासा और हरजीत सिंह उर्फ गोल्फी निवासी खासा है। पुलिस के अनुसार, एएसआई गुरजिंदर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की इसी दौरान उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और इनसे मौके पर 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। फिलहाल दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें