अमृतसर। त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी रोकने के लिए सेहत विभाग के फूड सेफ्टी विंग ने जांच तेज की है। टीमें शहर की मिठाई व बेकरी दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल ले रही हैं।
इन्हें खरड़ स्थित लैब में जांच हेतु भेजा जा रहा है। अधिकारी मंजीत सिंह ने बताया, गुणवत्ता सुनिश्चित करना आवश्यक है। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।