फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tarn Taran News: पत्नी को बेरहमी से पीटा, सीढ़ियों से दिया धक्का, अस्पताल में तोड़ा दम

Sun, 02 Jul 2023 09:13 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद बेटी कंवलजीत कौर के बयान पर आरोपी सर्बजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन के कस्बा खडूर साहिब में पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। पत्नी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना गोइंदवाल साहिब पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ बेटी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को कंवलजीत कौर पुत्री सर्बजीत सिंह निवासी खडूर साहिब ने बताया कि शुक्रवार सुबह चार बजे वह अपने घर में थी। अचानक उसे अपने माता-पिता के झगड़े की आवाज सुनाई दी। जब वह अपने कमरे से बाहर निकली तो देखा कि पिता सर्बजीत सिंह मां मनजीत कौर (52) को पीट रहा था। पिता ने मां को सीढ़ियों से धक्का मारकर नीचे गिरा दिया। इससे मां मनजीत कौर की टांग और बाजुओं की हड्डियां टूट गईं।

वह गंभीर रूप से घायल होने के कारण दर्द से तड़प रही थीं। इसके बाद पिता अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया। मनजीत कौर को तुरंत सरकारी अस्पताल खडूर साहिब में भर्ती करवाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद बेटी कंवलजीत कौर के बयान पर आरोपी सर्बजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें