फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन के सीमावर्ती गांव भूरा कोहना से मिला बम

Tue, 21 Jun 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
गांव भूरा कोहना में जमीन की खुदाई ds दौरान बरामद बम। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जिले के सीमावर्ती गांव भूरा कोहना में जमीन की खुदाई के दौरान आर्मी बम बरामद हुआ है। माना जा रहा है कि यह बम 1965 की जंग के दौरान जमीन में दब गया था। स्थानीय पुलिस ने बम को कब्जे में लेकर आर्मी को सूचित कर दिया है। 
विज्ञापन


थाना खेमकरण के गांव भूरा कोहना निवासी किसान सुखदेव सिंह अपने खेतों में ट्यूबवेल लगाने के लिए खुदाई करवा रहे थे। करीब तीन फुट खोदने के बाद मजदूरों को जमीन में कोई ठोस वस्तु होने का अनुभव होने लगा। खुदाइ करने पर जमीन से एक बम निकला।

इस तरह के बम सेना इस्तेमाल करमी है। लोगों का मानना है कि 1965 की जंग के दौरान यह बम आर्मी के जवानों से जमीन में दब गया होगा। हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर किसी ने पुष्टि नहीं की है। मौके पर किसान सुखदेव सिंह ने थाना खेमकरण की पुलिस को सूचित किया। थाना खेमकरण के प्रभारी बलकार सिंह ने बताया कि बम कब्जे में लेकर आर्मी को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें