फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री दुर्ग्याणा मंदिर पहुंचे मजीठिया: कहा- अकाली दल की सरकार बनी तो हिंदू होगा डिप्टी सीएम, ब्राह्मण भलाई बोर्ड बनाएंगे

Thu, 10 Feb 2022 07:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने गुरुवार को बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है तो हिंदू चेहरे को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। खास बात यह है कि ब्राह्मण भलाई बोर्ड का गठन भी किया जाएगा।  
विज्ञापन
श्री दुर्ग्याणा मंदिर पहुंचे बिक्रम सिंह मजीठिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व अमृतसर पूर्व से पार्टी के उम्मीदवार बिक्रम मजीठिया गुरुवार को श्री दुर्ग्याणा मंदिर में नतमस्तक होने पहुंचे। उन्होंने मंदिर में नतमस्तक होकर सभी के भले की प्रार्थना की। मंदिर कमेटी के प्रधान रमेश कुमार, बलबीर बजाज, राम मूर्ति व अन्य कमेटी सदस्यों ने उनका मंदिर परिसर पहुंचने पर स्वागत किया और मजीठिया को मंदिर की तस्वीर देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

 
बिक्रम मजीठिया ने स्वागत के लिए जहां मंदिर कमेटी का धन्यवाद किया, वहीं उनसे वादा किया कि अकाली दल की सरकार बनने पर ब्राह्मण भलाई बोर्ड का गठन करेंगे। इसके लिए सभी ग्रांट और खर्च पंजाब सरकार करेगी। इसके साथ ही उन्होंने अकाली दल की सरकार बनने पर हिंदू चेहरे को उपमुख्यमंत्री बनाने की बात कही।
  
उन्होंने कहा कि शिअद हमेशा से पंजाब के साझे भाईचारे के लिए जानी जाती है और अकाली सरकार ने हमेशा प्रदेश के हर वर्ग की भलाई के लिए काम किया है। इससे पहले ब्राह्मण सभा के प्रधान राजीव जोशी, महासचिव संजीव खिंडरी, नरेश मोदगिल ने अपनी टीम के अन्य सदस्यों के साथ मजीठिया का चुनावों में समर्थन देने का वादा किया। बिक्रम सिंह मजीठिया अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट पर नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने मजीठा विधानसभा सीट से भी नामांकन दाखिल किया था। अब वहां उनकी पत्नी चुनाव मैदान में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें