फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर में मजदूरों ने मोटरसाइकिल मार्च निकाला

Mon, 26 Sep 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
गुरदासपुर में सोमवार को मोटरसाइकिल मार्च निकालते यूनियन के सदस्य। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पेंडू मजदूर यूनियन पंजाब के आह्वान पर गांव सोहल से सोमवार को मजदूरों ने मांगो को लेकर मोटरसाइकिलों पर मार्च निकाला। इस दौरान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकुमार पंडोर, जिला सचिव विजय कुमार ने कहा मजदूर वर्ग घर, सेहत, शिक्षा, रोजगार आदि से वंचित है।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की भूमिहीन लोगों के लिए 5-5 मरले के प्लाट और पंचायती जमीनों में दलितों का बनता 1/3 हिस्सा, मनरेगा स्कीम में पूरे वर्ष प्रत्येक बालिग को रोजगार और 500 रुपये दिहाड़ी देने की मांग की।

नेताओं ने कहा  मार्च के जरिये मजदूरों को लामबंद करके 3 से 5 अक्तूबर तक डीसी गुरदासपुर के कार्यालय के समक्ष दिन रात धरना दिया जाएगा। इस मौके पर किरती किसान यूनियन नेता सतवीर सिंह, तरलोक सिंह, प्रेम लाल, सज्जन सिंह, भजन लाल, सेवा राम, सिकंदर लाल, मानूअल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें