फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में पकड़े गए पाक घुसपठियों को लेकर जताई जा रही ये आशंका, सात सिम, तीन मोबाइल भी मिले

Wed, 23 Oct 2019 08:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बीएसएफ की गिरफ्त में आए दो पाकिस्तानी घुसपैठियों से मिली सामग्री को देख आईएसआई के एजेंट होने की आशंका जताई जा रही है। इनके पास से सात सिम कार्ड, तीन मोबाइल फोन, चार पहचान पत्र, एक हेडफोन, एक बॉडी स्प्रे, दो एनके व 945 रुपये पाक करेंसी बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि इनसे गहन पूछताछ के लिए अमृतसर ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर भेजा जाएगा।

विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के मुताबिक गुरुहरसहाए स्थित बीओपी समास्के के पास से बीएसएफ ने घुसपैठ करते हुए पाकिस्तानी दो घुसपैठिए पकड़े थे, जिनकी पहचान मोहम्मद लतीफ और शैफ के तौर पर हुई थी।

इनके पास से मिली सामग्री को देख खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि ये दोनों आईएसआई के एजेंट भी हो सकते हैं। इनकी तलाशी लेने पर सात सिम कार्ड व चार पहचान पत्र जो मिले हैं, इसके बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


अभी तक दोनों खुद को रिश्तेदार बता रहे हैं। फिलहाल थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों को अमृतसर ज्वाइंट इंटेरोगेशन भेजने की तैयारी की जा रही है, वहां से इनसे कई अहम जानकारी प्राप्त हो सकती है। बताया जा रहा है कि अभी तक पाकिस्तान की तरफ से किसी ने भी बीएसएफ अधिकारियों से संपर्क कर दो युवकों के गायब होने की जानकारी हासिल नहीं की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें