फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबी जागीर कौर ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को पत्र लिखकर श्रद्धालुओं को पाकिस्तान जाने से रोकने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। साका श्री ननकाना साहिब के शताब्दी समारोह में शामिल होने पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा पर रोक लगाए जाने से सिख संस्थाओं में रोष है। एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस संबंध में पत्र लिखा है। उन्होंने उनसे सिखों की धार्मिक भावनाओं की कद्र करते हुए फैसले पर पुनर्विचार की बात कही है।
विज्ञापन

बीबी जागीर कौर ने बताया कि उन्होंने मांग की है कि दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास ने जिन श्रद्धालुओं को साका श्री ननकाना साहिब के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए वीजा जारी किया है उन्हें इस यात्रा की आज्ञा दी जाए। अटारी सड़क सीमा के रास्ते श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएं। यह श्रद्धालु कई महीनों से इन धार्मिक समागमों में शामिल होने का इंतजार कर रहे थे। यात्रा के कुछ घंटे पहले उस पर पाबंदी लगा देना सिखों की भावनाओं से खिलवाड़ करना है।
बीबी जागीर कौर ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री व गृह मंत्री को याद दिलाया कि उन्होंने पाकिस्तान जत्था भेजने के बारे में विदेश मंत्रालय को एक पत्र भी लिखा था। उन्होंने प्रधानमंत्री से फिर मांग की कि वह गुरुद्वारा श्री करतापुर साहिब के दर्शनों के लिए जल्द से जल्द कॉरिडोर खोलें।
विज्ञापन

गांव गोधरपुर में होगा मुख्य समागम
बीबी जागीर कौर ने पत्रकारों को बताया कि एसजीपीसी ने साका श्री ननकाना साहिब के शताब्दी समारोह के समागम की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। यह समागम गुरदासपुर के गांव गोधरपुर में होगा। गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब को आजाद करवाने के लिए शहादत देने वाले लक्ष्मण सिंह धारोवाली इसी गांव के रहने वाले थे। 19 फरवरी को श्री अखंड पाठ साहिब की शुरुआत होगी। 21 फरवरी को मुख्य समागम होगा। समारोह में पंथक शख्सियतें शामिल होंगी। इस दौरान गुरुबाणी कंठ और दस्तार मुकाबले भी होंगे। सिख पंथ के विचारक व विद्वान साका श्री ननकाना साहिब के इतिहास की जानकारी संगत को देंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें