फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: श्री अकाल तख्त पर पेश हुईं बीबी जगीर कौर, स्पष्टीकरण देकर कहा-गलतियां स्वीकार हैं

Mon, 09 Sep 2024 02:04 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शिअद के बागी गुट के नेताओं ने श्री अकाल तख्त पर माफी मांगी थी। उन्होंने प्रदेश में अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के दौरान पार्टी प्रधान रहे सुखबीर बादल की अगुवाई में हुई चार बड़ी गलतियों के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के समक्ष लिखित तौर पर माफी मांगी थी।
विज्ञापन
बीबी जगीर काैर ने अकाल तख्त साहिब को अपना स्पष्टीकरण साैंपा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल सुधार लहर से जुड़े नेता बीबी जगीर कौर  आज श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश हुईं। उन्होंने अकाल तख्त को अपना स्पष्टीकरण देकर कहा कि उन्हें अपनी गलतियां स्वीकार हैं। जो भी सजा अकाल तख्त से मिलेगी, उसे पूरा किया जाएगा। 
विज्ञापन


इससे पहले रविवार को उन्होंने अकाली सुधार लहर में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।

बीबी जगीर कौर व ढींडसा ने सुधार लहर के कन्वीनर गुरप्रताप सिंह वड़ाला को पत्र लिखकर कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से उनसे अकाली सरकार के दौरान हुई भूल के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है, वह बतौर कैबिनेट मंत्री तब सरकार का हिस्सा थे। यही कारण है कि सुधार लहर से वे दोनों अपने पदों से इस्तीफा देते हैं, ताकि एक साधारण सिख के रूप में अकाल तख्त के समक्ष पेश हो सकें और अपने मन की भावना प्रकट कर सकें।

उन्होंने कहा कि भविष्य में सुधार लहर की तरफ से उनको जो भी आदेश जारी किए जाएंगे, उनकी वह पालना करेंगे और साधारण कार्यकर्ता के रूप में सुधार लहर के लिए काम करते रहेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले शिअद के बागी गुट के नेताओं ने श्री अकाल तख्त पर माफी मांगी थी। उन्होंने प्रदेश में अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के दौरान पार्टी प्रधान रहे सुखबीर बादल की अगुवाई में हुई चार बड़ी गलतियों के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के समक्ष लिखित तौर पर माफी मांगी थी। इसके बाद ही पांच सिंह साहिब ने इस पत्र पर विचार करते हुए शिअद प्रधान सुखबीर बादल से भी स्पष्टीकरण मांगा था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें