फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला चौकी धमाका: 48 घंटे में सुलझी गुत्थी, दो नाबालिग गिरफ्तार; पैसों का लालच देकर कराई गई थी वारदात

Tue, 04 Aug 2026 08:57 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला

सार

वारदात को तीन युवकों ने अंजाम दिया था। गिरफ्तार दोनों नाबालिग बटाला पुलिस जिले के रहने वाले हैं जिन्हें चंद पैसों का लालच देकर गुमराह किया गया।
विज्ञापन
बटाला में डीआईजी बार्डर रेंज पत्रकारों को जानकारी देते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बटाला की अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी पर शनिवार रात बमनुमा वस्तु फेंककर किए गए धमाके की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। 
विज्ञापन


बॉर्डर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक हरमनबीर सिंह गिल्ल ने सोमवार को बताया कि मामले में दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि तीसरे आरोपी और पूरे नेटवर्क के हैंडलर की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार वारदात को तीन युवकों ने अंजाम दिया था। गिरफ्तार दोनों नाबालिग बटाला पुलिस जिले के रहने वाले हैं जिन्हें चंद पैसों का लालच देकर गुमराह किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं और पुलिस अब इस हमले के पीछे सक्रिय बड़े नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस कार्रवाई का श्रेय काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब और बटाला पुलिस की संयुक्त टीम को दिया है।

डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल्ल ने बताया कि एसएसपी मेहताब सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत 20 गजटेड अधिकारियों और एक हजार पुलिस कर्मियों ने अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान दो ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गईं जबकि अब तक 102 भगोड़ों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभियान मंगलवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें