छत से लाइटें उतार रहा इलैक्ट्रीशियन हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से झुलस गया। उसे अमृतसर के गुरु नानक अस्पताल रेफर किया गया है। बटाला- काहनूवान रोड पर शनिवार रात किसी के घर में जागरण हुआ था।
स्टाफ रोड के रहने वाले इलैक्ट्रीशियन बलजीत सिंह ने जागरण के लिए साऊंड सिस्टम और लाइटिंग का प्रबंध किया था। रविवार की शाम बलजीत सिंह घर की छत पर लगाई गई लड़ियां उतारने के लिए गया था। इस दौरान पर ऊपर से गुजरी हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर झुलस गया।