अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब परिसर में स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा गुरबख्श सिंह में एक युवक की ओर से बेअदबी की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना के दौरान मौजूद सेवादारों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को काबू कर लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, करीब 35 वर्षीय युवक ने गुरुद्वारा परिसर में प्रवेश करने के बाद परिक्रमा की और उस स्थान पर पहुंच गया जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ चल रहा था। इसी दौरान उसने पावन स्वरूप के सामने रखी तलवार उठा ली। सेवादारों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे तुरंत पकड़ लिया, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।