फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी एएसआई पर हमला: तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने ली जिम्मेदारी, कहा- ऑपरेशन नूर के तहत निशाना बनाया

Tue, 06 Oct 2026 10:51 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

अमृतसर के गांव जगदेव कलां में रविवार रात करीब 11 बजे जीआरपी के एएसआई सुखचैन सिंह पर फायरिंग हुई थी। सुखचैन सिंह ने अपनी भाभी गुरप्रीत कौर पर हमला करवाने का शक जताया था। पुलिस ने गुरप्रीत कौर और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब मामले में नया मोड़ आ गया है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती जीआरपीएफ जवान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में जीआरपी में तैनात एएसआई सुखचैन सिंह पर हुए हमले के मामले में ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ नाम के संगठन की ओर से जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है।

विज्ञापन


संगठन की ओर से जारी प्रेस रिलीज में हमले को ‘ऑपरेशन नूर’ के तहत की गई कार्रवाई बताया गया है। साथ ही पुलिसकर्मियों और सरकारी कर्मचारियों को आगे भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है।  हालांकि, संगठन की ओर से किए गए इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

प्रेस रिलीज में पुलिसकर्मियों को लेकर धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किए जाने का दावा है। इसमें कहा गया है कि पुलिसकर्मी वर्दी में हों या सादे कपड़ों में, उनकी पहचान की जा सकती है। संगठन ने पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी होने का भी दावा किया है। इसके साथ ही एक-एक करके पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की धमकी देने और हमले से संबंधित वीडियो जल्द जारी करने की बात कही गई है।
विज्ञापन


एसएसपी ने भाभी पर जताए संदेह की बात कही थी 
इससे पहले अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी  कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया था कि  एएसआई सुखचैन सिंह के बयान दर्ज किए गए हैं। एएसआई ने पुलिस को बताया था कि उसे शक है कि उसकी भाभी गुरप्रीत कौर ने उस पर हमला करवाया है। पुलिस उस समय मामले की जांच सभी पहलुओं से कर रही थी।
विज्ञापन


अब टीटीएच की ओर से हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा सामने आने के बाद पुलिस जांच में इस पहलू को भी शामिल किए जाने की संभावना है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें