फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानेदार से सर्विस रिवाल्वर छीनने वाला गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने मंगलवार की सायं मकबूलपुर इलाका में पीसीआर टीम के एक थानेदार से सर्विस रिवाल्वर छीनने वाले एक युवक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से सर्विस रिवाल्वर बरामद करने के साथ ही थानेदार से ही छीने पांच कारतूस भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस आरोपी युवक के कब्जे से वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई वरना कार बरामद करने के बाद इस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम शहर में थानेदार के साथ हुई इस बड़ी लूट की वारदात के तुरंत बाद पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन सिंह ने इसमें पुलिस की कई टीमें गठित कर अधिकारियों को आरोपियों का तुरंत पता लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद एसीपी जसप्रीत सिंह के नेतृत्व वाली टीमों ने यह सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान वल्ला के सुखजिंदर सिंह के रूप में हुई है, जबकि इसके दूसरे दो अन्य साथियों करी पहचान हरजिंदर सिंह तथा हरजीत सिंह उर्फ कालू के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को देर सायं अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस की आधा दर्जन टीमें फरार हुए कार सवार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शहर के आसपास के इलाकों में दबिश दे रही है। गुरु तेग बहादुर नगर चौकी प्रभारी एसआई तरलोचन सिंह पुलिस हिदायतों के तहत 11 मई की सायं करीब पांच बजे मेहता रोड मकबूलपुरा चाहली वाला मोड़ पर नाकेबंदी करके वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान मकबूलपुरा रोड शहर की तरफ से एक वरना कार को पुलिस ने रुकने का संकेत किया, लेकिन चालक कार को वल्ला फाटक की तरफ भगा कर ले गया। इसके तुरंत बाद एसआई ने इलाके में तैनात पीसीआर के एएसआई चतर सिंह को घटना की जानकारी देते हुए उनका पीछा करने को कहा।
विज्ञापन

पीसीआर पर तैनात एएसआई चतर सिंह ने हवलदार मलकीत सिंह के साथ कार का पीछा करके उसे घेर आरोपियों लिया। थानेदार ने उन्हें पुलिस चौकी चलने को कहा और खुद उनके साथ आरोपियों की कार में सवार हो गया। आरोपी कार को पुलिस चौकी ले जाने की बजाए जीटी रोड की तरफ भगा ले गए। रास्ते में एक आरोपी ने थानेदार को पिस्तौल दिखा कर उससे 38 बोर का सर्विस रिवाल्वर तथा इसके पांच कारतूस अपने कब्जे में ले लिए और थानेदार को कार से नीचे फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें