फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: हथियारों की तस्करी करने वाले गिरफ्तार, 4 पिस्तौल बरामद

Tue, 13 Aug 2024 10:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। काउंटर इंंटेलिजेंस द्वारा सीमांत एरिया में हथियारों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चार पिस्तौल बरामद किए गए हैं।
काउंटर इंटेलिजेंस को सूचना मिली थी जितेंद्र सिंह निवासी गांव जकतोजगंज जिला कासगंज उत्तर प्रदेश इस समय निवासी गांव ठठ्ठा नजदीक झब्बाल जिला तरनतारन और नवतेज सिंह निवासी गांव मुहावा नजदीक अटारी अमृतसर इस समय निवासी फेस वन नवीं कॉलोनी बीबी एनक्लेव गांव ठठ्ठा जिला तरनतारन हथियारों की तस्करी करते हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान से हथियार मंगवाकर अपराधियों को सप्लाई करते हैं। सोमवार की रात को दोनों तस्कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर अमृतसर के बॉर्डर एरिया में हथियार सप्लाई करने के लिए आए थे। काउंटर इंंटेलिजेंस की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 9 एमएम के चार पिस्तौल और चार मैगजीन बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ काउंटर इंंटेलिजेंस के स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल में केस दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इससे पहले 9 अगस्त को काउंटर इंंटेलिजेंस द्वारा एक हथियार तस्कर की गिरफ्तारी की गई थी।
विज्ञापन

काउंटर इंंटेलिजेंस और पंजाब की खुफिया एजेंसी स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल को सूचना मिली थी गुरसेवक सिंह मोहल्ला गोकुलपुरा जिला तरनतारन के पास अवैध हथियार हैं। वह एक्टिवा पर सवार होकर अवैध हथियार सप्लाई करने के लिए जा रहा है। इस सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ मिलकर कार्रवाई की। इस दौरान गुरु सेवक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से 30 बोर का एक पिस्तौल, एक मैगजीन और 32 बोर का एक पिस्तौल एक मैगजीन बरामद किया गया है। अन्य दो तस्कर जितेंद्र सिंह और नवतेज सिंह की गिरफ्तारी भी इसी केस के साथ जोड़कर देखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें