फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर जिले के सभी निजी शिक्षण संस्थान बंद रखने की घोषणा, स्कूल प्रबंधक की गिरफ्तारी का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। गुरदासपुर में हुए चार साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में पुलिस द्वारा स्कूल प्रबंधकों को गिरफ्तार करने का विरोध शुरू हो गया है। इस मामले में एक प्रेस कांफ्रेंस में सोमवार को गुरदासपुर के सभी निजी शिक्षण संस्थान बंद रखने की घोषणा की गई। शैक्षणिक संस्थानों के पदाधिकारियों ने प्रबंधक को रिहा न करने की सूरत में पूरे पंजाब में बंद का आह्वान करने को कहा।
विज्ञापन

सुखजिंदर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के कैंपस में पंजाब से कई शैक्षणिक संगठनों ने मीटिंग की। इनमें फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स के अध्यक्ष हैं डॉ. जगजीत सिंह धुरी, जैक के संरक्षक डॉ. मंजीत सिंह, अध्यक्ष डॉ अंशु कटारिया, गुरदासपुर जिले के स्कूलों के प्रमुख मोहित महाजन मौजूद थे। डॉ. जगजीत सिंह धुरी ने कहा कि सप्लीमेंटरी बयान के आधार पर चार साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में असली अपराधी को गिरफ्तार करने के बजाय प्रबंधक को फंसाया जा रहा है। उन्होनें मांग की कि प्रबंधक को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए।
डॉ. मोहित महाजन और डॉ. अंशु कटारिया ने कहा कि प्रबंधक को पुलिस ने राजमार्ग पर प्रदर्शनकारियों के दबाव में गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि रिहाई न होने पर पंजाब भर में बंद का आह्वान किया जाएगा। डॉ. कटारिया ने कहा कि जैक का प्रतिनिधिमंडल जल्द पंजाब के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। इस मामले को उनके संज्ञान में लाएगा। अमन भल्ला समूह संस्थान के रमन भल्ला, नर्सिंग एसोसिएशन से गुरदयाल सिंह, पुका से अश्वनी, अशोक, जीएनडीयू बीएड कॉलेज एसोसिएशन की ओर से सतविंदर संधू और पंजाब रासा के अध्यक्ष हरपाल सिंह यूके ने कहा कि पुलिस को मामले की गंभीरता से छानबीन करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें