फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के पति का समर्थन करने उतरे लोग

Thu, 16 Jul 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरनतारन की एसडीएम डॉ. अनुप्रीत कौर के अपने पति अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बच्चितर सिंह के खिलाफ दर्ज करवाए गए केस का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
विज्ञापन


एसडीएम ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज करवाया है जबकि पुलिस ने उनके पति से हेरोइन बरामद करने का केस भी दर्ज किया है। वीरवार को तरनतारन के युवाओं ने बच्चितर सिंह के पक्ष में एसडीएम का पुतला फूंका और नारेबाजी कर डीसी से निष्पक्ष जांच की मांग की।

भाजपा ने भी एसडीएम को निलंबित करने की मांग करते हुए उनके पति पर दर्ज केस की सीबीआई जांच की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने डीसी को दिए गए मांग पत्र में कहा कि एसडीएम डॉ. अनुप्रीत कौर ने अपने गृह क्लेश की कड़वाहट को गलत ढंग से प्रयोग कर एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी के खिलाफ झूठा केस दर्ज करवाकर उसे जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं ने कहा कि बच्चितर सिंह ढिल्लों को एसडीएम की रिहायश से करीब आठ बजे थाना सिटी की पुलिस बहाने के साथ अपने साथ थाना सिटी में ले आई जबकि उसकी गिरफ्तारी काजीकोट रोड तरनतारन पर दिखाकर उससे हेरोइन की बरामदगी दिखा दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें