कस्बा भदौड़ में पंजाब नेशनल बैंक में मंगलवार को एक रुपये जमा कराने आए
मां बेटे से एक शातिर ने दो लाख रुपये ठग लिए। मनदीप सिंह ने बताया कि वे
बैंक में अपनी मां महिंदर कौर के साथ आए थे।
वहां एक व्यक्ति ने
उनसे ऐसा व्यवहार किया मानो वह बैंक का कर्मचारी है। उसने बातों बातों में
मनदीप सिंह को सौ रुपये देकर ढाबे से बैंक के लिए रोटी बोलकर आने को कहा और
उससे दो लाख रुपये जमा कराने के लिए ले लिए। मनदीप जब वापस आया तो ठग
रुपये लेकर फरार हो चुका था।
मां बेटे ने ठगी के लिए सीधे तौर पर
बैंक कर्मचारियों पर मिलीभगत के आरोप लगाए। पुलिस सूचना मिलते ही पहुंची।
थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव सिंगला ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया
है। सीसीटीवी से कुछ सुराग मिले हैं। उन्होंने दावा किया कि आरोपी को जल्द
गिरफ्तार कर लिया जाएगा।