फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर पुलिस को सफलता: एनआरआई की हत्या के दो आरोपी काबू, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद

Sat, 08 Nov 2025 08:28 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

बिक्रमजीत सिंह आतंकवादी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) से जुड़ा है और उसका आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर विस्फोटक अधिनियम, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : X @DGPPunjabPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एनआरआई की हत्या के दो आरोपियों बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्रम और करण को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने राजासांसी में इटली निवासी मलकीत सिंह की हत्या की थी। 
विज्ञापन



बिक्रमजीत सिंह आतंकवादी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) से जुड़ा है और उसका आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर विस्फोटक अधिनियम, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। वह 2018 में राजासांसी स्थित एक धार्मिक स्थल पर हुए ग्रेनेड हमले में भी शामिल था।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अपने विदेशी आकाओं के निर्देश पर, बिक्रमजीत ने पंजाब में सनसनीखेज अपराधों को अंजाम देने के लिए सीमा पार से अवैध हथियार मंगवाए थे। आरोपियों से चार पिस्तौल और एक रिवॉल्वर, एक PX5 विदेशी निर्मित .30 कैलिबर पिस्तौल, एक .30 कैलिबर पिस्तौल, एक .45 कैलिबर विदेशी निर्मित पिस्तौल, एक .32 कैलिबर पिस्तौल, एक रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें