फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: 50 लाख की रंगदारी न देने पर पंसारी की दुकान पर फायरिंग

Fri, 07 Nov 2025 11:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। जंडियाला गुरु कस्बे में वीरवार देर शाम अज्ञात हमलावरों ने बाजार स्थित लाल सिंह पंसारी की दुकान पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले लाल सिंह के पास अज्ञात नंबर से कॉल आई थी जिसमें 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, कॉल करने वाले ने पंसारी को धमकी दी थी कि अगर रंगदारी की रकम नहीं दी, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसके बाद वीरवार शाम बाइक सवार दो हमलावरों ने दुकान पर फायरिंग कर दी। दुकानदार लाल सिंह ने भी अपनी पिस्तौल निकालकर जवाबी फायरिंग की जिससे घबरा कर हमलावर भाग निकले। बदमाशों की फायरिंग में दुकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना जंडियाला गुरु पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। साथ ही इलाके की नाकेबंदी कर जांच शुरू की। एसएसपी अमृतसर मनिंदर सिंह (देहाती) ने बताया कि यह मामला रंगदारी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें