फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सरकार की नीतियों से लोग खफा’

Sun, 10 Jan 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष एडवोकेट राजीव भगत की अध्यक्षता में रविवार को वार्ड नंबर दस में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में भगत ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियां स्पष्ट उजागर हो चुकी हैं।
विज्ञापन


करोड़ों रुपयों के विकास की दुहाई देने वाली सरकार यह जानते हुए भी नजरअंदाज कर रही है कि लोग महंगाई की चक्की में पिस रहे हैं। बिजली के अत्यधिक बिलों से जनता परेशान हैं।

पानी व सीवरेज के भारी भरकम बिल भी जान निकाल रहे हैं। बूथ लेवल कमेटियों का गठन शीघ्र होगा। बैठक में गुरमीत सिंह, बलराम सिंह शेरगिल,  दीवान कंसराज, रूल्दा राम, बलदेव राज शर्मा, योगराज फौजी, किशोर भगत, एडवोकेट मनीष, कर्मबीर सिंह ढोट, अभिषेक महाजन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें