फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: अमृतसर में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, कांस्टेबल घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 Mar 2023 04:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

पुलिस और लुटेरा गिरोह के बीच यह मुठभेड़ शुक्रवार को उस समय हुई जब दो बाइक पर सवार चार लुटेरों को पुलिस ने संगतपुरा गांव के पास घेर लिया। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बटाला पुलिस और पांच लुटेरों के बीच उस समय मुठभेड़ हुई जब उनका पीछा किया जा रहा था। लुटेरों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं, एक गोली कांस्टेबल युगराज सिंह के पेट में जा लगी। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस बाइक सवार से पैसे छीनकर भागने वाले पांच लुटेरों का पीछा कर रही थी। पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बटाला के एसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गत रात को भालोवाल रोड पर बाइक सवार युवक-युवती से पांच लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर 20 हजार रुपये और दो मोबाइल छीन लिए थे। थाना घनियां के बांगर और फतेहगढ़ चूडि़यां की पुलिस ने उक्त लुटेरों का पीछा किया और एक बदमाश को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान सागर निवासी मजीठा के रूप में हुई।

सागर की निशानदेही पर जब बटाला पुलिस सागर के साथियों को गिरफ्तार करने के लिए अमृतसर के गांव संगतपुर थाना झंडेर के पास पहुंची तो उक्त आरोपियों ने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर ही कार्रवाई करते हुए एक अन्य आरोपी पवनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि दोनों ही वारदातों के संबंध में केस दर्ज किए जा रहे हैं। बटाला के थाना घनियां के बांगर में आरोपियों के खिलाफ लूटपाट और असलहा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि अमृतसर के थाना झंडेर में उक्त आरोपियों पर पुलिस पर हमला करने का केस दर्ज किया जा रहा है। बटाला पुलिस ने पांच लुटेरों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्यों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें