फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की गर्दन पर चाकू रख मां के जेवर लूटे

Fri, 12 Jun 2015 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
रंजीत एवेन्यू बी ब्लाक के  पाश डिस्ट्रिक्ट शॉपिंग कांप्लेक्स में शुक्रवार बाद दोपहर चार लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। माल रोड में रहने वाली निधि सेठ पत्नी अक्षय सेठ शॉपिंग करने के लिए आई थी।
विज्ञापन


जब वह लौटने लगी तो लुटेरे पीछा करते हुए उनकी कार में ही पीछे की सीट पर बैठ गए। डेढ़ साल की मासूम अनीजा की गर्दन पर चाकू रखा और मां से डायमंड के टाप्स लूट लिए।

इस वारदात से सहमी निधि ने पांच मिनट बाद हिम्मत जुटा कर पति और रिश्तेदारों को फोन पर सूचना दी। सूचना एसीपी नार्थ कंवलजीत कौर, थाना सिविल लाइन के एसएचओ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने लुटेरों का सुराग लगाने के लिए डिस्ट्रिक्ट शॉपिंग कांप्लेक्स में बैंक और अन्य संस्थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है। एक सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें