महिला बोली- मुझे लगा मैं मर रही हूं
महिला ने अपना नाम कृष्णा भौमिक बताया। वह कोलकाता की रहने वाली है। उसने कहा कि जब वह बेसुध हुई तो उसे लगा की अब जीवन का अंतिम क्षण आ गया है। मेरी आंखें बंद हुईं। लोक परलोक दोनों दिखाई देने लगे। मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि मैं मृत्यु पर विजय प्राप्त कर पुन: लौटी हूं।
यशोदा बोलीं- आध्यात्म में बहुत शक्ति
विमान में सवार सभी यात्री भी हतप्रभ रह गए। उन्होंने यशोदा को धन्यवाद किया। वहीं यशोदा ने कहा कि आध्यात्म में बहुत शक्ति है। वह निम्बार्क संप्रदाय की साधक हैं और और वर्तमान में मुंबई में रहती हैं। मैंने गुरु मंत्र किया और ईष्ट को प्रणाम कर उन्हें अंर्तमन से स्मरण किया। मुझे पूर्ण विश्वास था कि ईश्वर इन्हें स्वस्थ्य कर देंगे।