कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी सोमवार देर शाम अमृतसर पहुंचे और श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। इस दाैरान उन्होंने जल सेवा की। वहीं उनके इस दाैरे से एक महिला श्रद्धालु खासी नाराज दिखीं।
उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि राहुल गांधी को खास ट्रीटमेंट दिए जाने से वे गुस्सा हैं। उनका कहना था कि गुरु घर में आम आदमी की तरह आना और माथा टेकना चाहिए। इस दाैरान लोग उन्हें शांत करते दिखाई दिए। महिला ने गुस्से में कहा कि क्या राहुल गांधी गुरु नानक देव जी से बड़े हैं? सिक्योरिटी को आना ही था तो केवल चार लोगों के साथ भी आ सकते थे। इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो गया है।