अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतर-राज्यीय संगठित अपराध गिरोह चलाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो पिस्तौल और आठ कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने मध्य प्रदेश के खंडवा से हथियार खरीदे थे।
विज्ञापन
आरोपियों पर आर्म्स एक्ट और नई धारा 111 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो संगठित अपराध गिरोह को दंडित करती है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी अमृतसर में प्रतिद्वंद्वी गिरोह को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।