फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पानी निकासी को लेकर तेजधार हथियार से हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
-गांव के कुछ लोगों से खेत में पानी निकालने को लेकर हुआ था विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। सीमांत कस्बा अजनाला के अंतर्गत थाना रमदास के अधीन गांव लखूवाल में किसान गुरदेव सिंह की गांव के ही कुछ लोगों द्वारा तेजधार हथियार से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है। किसान गुरदेव सिंह अपने भतीजे के साथ खेतों में गया था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने किसान और उसके भतीजे पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें किसान गुरदेव सिंह की मौत हो गई और उसका भतीजा घायल हो गया। अमृतसर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने गुरदेव सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक के भतीजे गुरभेज सिंह और गांव लखूवाल के सरपंच कुलदीप सिंह ने बताया कि पानी निकालने को लेकर गुरदेव सिंह और उनके भतीजे पर गांव के ही कुछ लोगों के साथ मिलकर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस कारण गुरदेव सिंह की मौत हुई। जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि खेतों में से पानी निकालने को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद गुरदेव सिंह अपने भतीजे के साथ खेतों में गया। वहां कुछ लोगों ने तेज धार हथियारों से हमला किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें