फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ वर्ष बाद ठगी का मामला दर्ज, एमबीबीएस में सीट दिलाने के नाम पर साढ़े चार लाख ठगे थे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। सरकारी मेडिकल कॉलेज पुणे (महाराष्ट्र) में एमबीबीएस में सीट दिलाने के नाम पर दिल्ली के दो लोगों ने छेहरटा की रहने वाली महिला से साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए है। यह ठगी करीब डेढ़ साल पहले हुई। थाना छेहरटा पुलिस ने जांच के बाद अब केस दर्ज किया है। खास बात यह है कि आरोपियों ने मोबाइल पर संपर्क कर महिला को अपने जाल में फंसाया।
विज्ञापन

व्हाट्सएप के जरिये दस्तावेज मंगवाए और अपना अकाउंट नंबर देकर उसमें पैसे ट्रांसफर करवा लिए। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान नई दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी कुनाल महेश सिंह और एनके जोशी के रूप में हुई है। पुलिस ने जापानी मिल के रहने वाले राजकुमार की पत्नी रितु बाला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार करने, धोखाधड़ी व जालसाजी के आरोप में केस दर्ज किया है।
रितु बाला ने बताया कि उनकी बेटी डॉक्टर बनना चाहती है। पति पावरकाम में दर्जा चार कर्मचारी है। लगभग डेढ़ साल पहले उन्होंने मोबाइल पर एनके जोशी नाम के व्यक्ति ने संपर्क किया। जोशी ने उन्हें बताया कि वह बच्चों को मेडिकल परीक्षा में प्रवेश दिलाने का काम करता है। वह उनकी बेटी को साढ़े चार लाख रुपये में एमबीबीएस की सीट दिला सकता है।
विज्ञापन

आरोपी ने उनकी बेटी के सभी सर्टिफिकेट व्हाट्सएप पर मंगवाए। बाद में आरोपियों ने पुणे के सरकारी मेडिकल कॉलेज से संबंधित उन्हें उनकी बेटी के नाम के फर्जी दस्तावेज भेज दिए। इसके बाद आरोपियों ने परीक्षा के लिए साढ़े चार लाख रुपये मांगे। उन्होंने दिल्ली स्थित विकासपुरी की एचडीएफसी बैंक शाखा में यहां से राशि भी जमा करवा दी। पैसे जमा होते ही आरोपियों ने अपने मोबाइल नंबर बंद कर दिए। पुलिस ने लगभग डेढ़ साल की लंबी जांच के बाद दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने खाताधारक और सिम चलाने वाले आरोपितों को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें