फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारी ने रिश्वत मांगी तो उतार दिए कपड़े

Wed, 08 Jul 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन की जमाबंदी कराने गए किसान से पटवारी ने रिश्वत की मांग कर दी। इस पर किसान ने अपने कपड़े उतार दिए। इससे पटवारखाने में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


मंगलवार को हुए इस मामले में पटवारी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए किसान यूनियन ने प्रदर्शन किया। वहीं पटवारी यूनियन पटवारी के समर्थन में उतर आई है। 

बाबा बकाला निवासी किसान बलकार सिंह कोआपरेटिव लैंड मोडगेज का डायरेक्टर भी है। बलकार के मुताबिक वह मंगलवार को जमीनबंदी कराने के लिए पटवारखाने गया था।

वहां पटवारी ने उससे रिश्वत की मांग कर दी। उसने रिश्वत देने से मना कर दिया। इस पर पटवारी ने उससे अपने कपड़े उतारने के लिए कह दिया। उसने कपड़े उतार दिया तो पटवारखाने में हंगामा मच गया। उसने पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग तो उसकी सुनी नहीं गई।

इस पर बुधवार को बलकार सिंह के साथ उसके समर्थन में किसान यूनियन ने पटवारखाने पर प्रदर्शन किया और आरोपी पटवारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। घटना का पता चलने पर पटवारी यूनियन भी पटवारी के समर्थन में उतर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्ष बीच का रास्ता ढूंढकर दोनों में समझौता करने के लिए लगे हुए है। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो पाया था। इस संबंध में जब डीसी प्रदीप सभ्रवाल को फोन किया गया तो उन्होंने काल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें