फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पोशाकें पहन भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी

Tue, 07 Jul 2015 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकाेट
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट बॉडी के आदेशानुसार जिला प्रधान चौधरी मोतीलाल की अध्यक्षता में दर्जाचार कर्मचारी काली पोशाकें पहनकर पीडब्ल्यूडी बीडीआर दफ्तर में प्रदेश सरकार के खिलाफ चार दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठ गए।
विज्ञापन


मंगलवार को यूनियन प्रधान मोती लाल, ओंकार सिंह, ठाकु र दास गणेश पाल, राजेश कुमार और विक्रमजीत काली पोशाकें  पहन भूख हड़ताल पर बैठे।

अध्यक्ष मोतीलाल ने बताया की दर्जाचार कर्मचारी यूनियन के पांच सदस्य सात से 10 जुलाई तक अपनी मांगों के लिए सुबह नौ से शाम पांच बजे तक हड़ताल पर बैठेंगे। इसके बाद डीसी सुखविंदर सिंह को मांगपत्र सौंपा जाएगा।

जिला प्रधान ने बताया कि दर्जा चार कर्मचारी यूनियन की मांगों में मुख्य रूप से छठे तनख्वाह कमीशन की स्थापना, डीए का 18 माह का बकाया देने संबंधी, डीए 6 प्रतिशत देने संबंधी, 2004 के बाद से बंद पेंशन दोबारा बहाल करना, ठेकेदारी प्रणाली बंद करना, खाली पदों पर नियुक्तियां करना, पठानकोट का हाउस रेंट बाकी जिलों के समान करना, अस्थायी रूप से नौकरी कर रहे सफाई कर्मचारियों व कंप्यूटर आपरेटरों को स्थायी करना शामिल है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मांगें जल्द पूरी नहीं की गई तो संघर्ष तेज किया जाएगा। मौके पर चमन लाल, विजय कुमार, राजन कुमार, रवि कुमार, रुल्दू राम, कुलदीप सिंह, मलकीयत सिंंह, विजय कुमार,भाग सिंह, जसबीर सिंह, संदीप महाजन, जसविंदर सिंह, गुलशन नवल, लखविंदर पाल, महंगा राम, रमेश कुमार, राकेश कुमार, प्रेमनाथ, वरियाम सिंह, प्रकाश सिंह सलारिया, सरदारी लाल, संजीव कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें