फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: कंबोडिया से आए यात्रियों से 20 लाख अवैध सिगरेट बरामद, एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई

Fri, 21 Nov 2025 01:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

यह कार्रवाई उस समय की गई जब दो यात्री मलेशियन एयरलाइन की फ्लाइट MH118 में कंबोडिया से अमृतसर पहुंचे।
विज्ञापन
कस्टम विभाग की बरामदगी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी तस्करी को नाकाम करते हुए 1,22,400 स्टिक अवैध सिगरेट बरामद की हैं। बरामद माल की कुल कीमत करीब 20.81 लाख आंकी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई उस समय की गई जब दो यात्री मलेशियन एयरलाइन की फ्लाइट MH118 में कंबोडिया से अमृतसर पहुंचे। जांच के दौरान कस्टम अधिकारियों को उनके सामान में संदिग्ध माल मिलने पर विस्तृत तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध सिगरेट मिली।

दोनों यात्रियों के खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि यह सिगरेट स्थानीय बाजार में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए तस्करी कर लाई जा रही थी।कस्टम विभाग ने कहा कि हवाई अड्डे पर निगरानी और कड़ी की जाएगी, ताकि ऐसी तस्करी की कोशिशों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें