फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में अमेरिकी सिख गिरफ्तार, बिना दस्तावेज भारत में घुसने की कर रहा था कोशिश

Sat, 07 Dec 2019 12:59 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
करतारपुर कॉरिडोर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

करतारपुर कॉरिडोर की सुरक्षा में तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक अमेरिकी सिख को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है। वह बिना दस्तावेजों के गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब की तरफ अवैध ढंग से प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह जब श्रद्धालु अपने दस्तावेजों की जांच के बाद गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब जा रहे थे, तो यह नौजवान उनके बीच घुस गया। 

विज्ञापन


सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान इस सिख नौजवान ने अपना नाम टिवाणा अमृत सिंह बताया। वह मूल रूप में लुधियाना के कस्बा साहनेवाल का रहने वाला है। अब कई साल से अमरीका में रह रहा है। जांच के दौरान उससे अमेरिका का पासपोर्ट मिला है। बीएसएफ ने इस नौजवान को डेरा बाबा नानक की पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें