फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: अलूणा के जश्न, लेडी फातिमा के भवन भूषण व परिनाज ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। भाषा विभाग पंजाब की ओर से हर साल की तरह जिला स्तरीय पंजाबी साहित्य सृजन और कविता गायन मुकाबलों का आयोजन किया गया। इनमें जिले के अलग-अलग सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के दसवीं क्लास तक के स्टूडेंट्स ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
इन मुकाबलों में लेख रचना में पहला स्थान सरकारी स्कूल अलूणा के जश्नदीप सिंह ने पहला, भवन भूषण अवर लेडी फातिमा कॉन्वेंट स्कूल ने दूसरा और परिनाज अवर लेडी फातिमा कॉन्वेंट स्कूल ने तीसरा स्थान जीता। कहानी लेखन श्रेणी में पहला स्थान अलीज़ा सरकारी स्कूल सिउणा ने जीता, दूसरा स्थान हरप्रीत कौर, वजीदपुर स्कूल ने और तीसरा स्थान एंजल सरकारी स्कूल चपड़ ने जीता। कविता लेखन प्रतियोगिता में पहला स्थान किरणजोत कौर सरकारी स्कूल सिविल लाइंस पटियाला ने जीता, दूसरा स्थान जसमीत कौर सरकारी स्कूल (लड़कियां) नाभा ने और तीसरा स्थान मनप्रीत कौर सरकारी स्कूल सनौर ने जीता। इसी तरह से कविता गायन में तनवीर कौर, बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल पटियाला ने पहला, एकमजोत सिंह अलायंस इंटरनेशनल स्कूल बनूड़ ने दूसरा और हरगुन प्रीत कौर अकाल एकेडमी रीठखेड़ी पटियाला ने तीसरा स्थान हासिल किया। इन मुकाबलों में पहले नंबर पर आने वाले स्टूडेंट्स प्रदेश स्तर पर होने वाले मुकाबलों में हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रीजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी पटियाला बबनदीप सिंह वालिया मुख्य मेहमान रहे। इन मुकाबलों में जज बलविंदर संधू, बलविंदर सिंह भट्टी, सतनाम पंजाबी और डॉ. लक्ष्मी नारायण भीखी थे। स्टेज मैनेजर गुरमेल सिंह, सीनियर असिस्टेंट थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें