फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF ने करवाई वतन वापसी: अल्लादित्ता लौटा पाकिस्तान, बोला- बहुत अच्छा है हिंदुस्तान, पहले सुना था, आज देख भी लिया

Mon, 20 Jun 2022 01:15 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन/अबोहर/फिरोजपुर (पंजाब)

सार

अल्लादित्ता ने जाते समय कहा कि बीएसएफ वाले अंकल बहुत अच्छे हैं। उन्होंने प्यार से बात की, मुझे कोई डर नहीं लगा। खाने-पीने की भी कमी नहीं आने दी। मैं यहां से अच्छी यादें लेकर लौट रहा हूं। सुना था कि हिंदुस्तान के लोग अच्छे हैं लेकिन आज देख भी लिया।
विज्ञापन
अल्लादित्ता को पाकिस्तान रेंजर्स को सौंपते बीएसएफ के जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से रास्ता भटककर शनिवार को भारतीय सीमा में घुसे अल्लादित्ता (12) को रविवार को बीएसएफ ने पाक रेंजर्स के हवाले कर दिया। अल्लादित्ता जाते हुए बहुत भावुक नजर आया। उसने बीएसएफ की तारीफ करते हुए कहा-हिंदुस्तान बहुत अच्छा है।

विज्ञापन


भारतीय सैनिकों ने उसकी खूब खिदमत की। इन पलों को कभी नहीं भूल सकता। शनिवार शाम पांच बजे भारत-पाक सीमा स्थित बीओपी-कलश पर किसान गार्ड टीम ड्यूटी दे रही थी।

इस दौरान पाकिस्तान की सीमा पर दो किशोर देखे गए। सीमा सुरक्षा बल टीम ने अपने क्षेत्र में घुसने पर चेतावनी दी तो एक किशोर भाग गया, जबकि दूसरा वहीं खड़ा रहा। सीमा सुरक्षा बल ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने अपना नाम अल्लादित्ता बताया। वह पाकिस्तान के कसूर जिले का रहने वाला है। डरकर भागा बिलाल उसका चचेरा भाई था। इसकी रिपोर्ट बीएसएफ ने मुख्यालय में दी। सीमा सुरक्षा बल के एक प्रवक्ता ने बताया कि अल्लादित्ता से कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ।

बीएसएफ वाले अंकल अच्छे हैं
अल्लादित्ता ने जाते समय कहा कि बीएसएफ वाले अंकल बहुत अच्छे हैं। उन्होंने प्यार से बात की, मुझे कोई डर नहीं लगा। खाने-पीने की भी कमी नहीं आने दी। मैं यहां से अच्छी यादें लेकर लौट रहा हूं। सुना था कि हिंदुस्तान के लोग अच्छे हैं लेकिन आज देख भी लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें