फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: दलितों पर टिप्पणी करने पर सुनील जाखड़ पर बरसे सुखबीर बादल, कहा-वे मानसिक रूप से परेशान हैं

Mon, 11 Apr 2022 05:17 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

आम आदमी पार्टी पर सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में अभी नई सरकार बनी है। सरकार को कुछ समय देना चाहिए। आम आदमी पार्टी की सरकार पर अभी कुछ कहना बहुत जल्दी होगा।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री अनिल जोशी के आवास पर पहुंचे अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल। - फोटो : @officeofssbadal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने सोमवार को पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर निशाना साधा। उन्होंने जाखड़ को मानसिक रूप से परेशान बताया। सुखबीर सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के निवास स्थान पर पहुंचे थे। 

विज्ञापन


सुखबीर बादल ने नार्थ हलके के अकाली नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ करीब आधा घंटा बंद कमरे में बैठक की। उन्होंने पार्टी की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और निगम चुनावों के लिए मजबूती के साथ काम करने की कार्यकर्ताओं को सलाह दी। बादल के अमृतसर पहुंचने की सूचना पर मीडियाकर्मी वहां पहुंचे लेकिन वे बात करने से बचते दिखे। इस बीच जब सुनील जाखड़ द्वारा अनुसूचित जाति के लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वे (जाखड़) अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। वे (जाखड़) मुख्यमंत्री नहीं बन पाए तो वे मानसिक रूप से परेशान हैं। 

वहीं आम आदमी पार्टी पर पूछे गए सवाल पर सुखबीर बादल आज कुछ नरम दिखे। उन्होंने कहा कि पंजाब में अभी नई सरकार बनी है। सरकार को कुछ समय देना चाहिए। आम आदमी पार्टी की सरकार पर अभी कुछ कहना बहुत जल्दी होगा। इससे पहले उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक में नई जान फूंकने की कोशिश की और उन्हें नए उत्साह और जोश के साथ पार्टी के लिए काम करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें